24 घंटे में महज छह घंटे मिल रही बिजली
Updated at : 22 Aug 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

सभी फीडर में घंटों कटी रहती है बिजली बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान दो दिनों से बनी है परेशानी, अधिकारी उदासीन साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिनों से बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता खासे परेशान है. साहिबगंज पावर सब स्टेशन के अंतर्गत फीडर नंबर एक, दो, तीन, चार […]
विज्ञापन
सभी फीडर में घंटों कटी रहती है बिजली
बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान
दो दिनों से बनी है परेशानी, अधिकारी उदासीन
साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिनों से बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता खासे परेशान है.
साहिबगंज पावर सब स्टेशन के अंतर्गत फीडर नंबर एक, दो, तीन, चार व मिर्जाचौकी फीडरों में तो 24 घंटे में महज छह घंटे बिजली की आपूर्ति होती है. इससे छात्रों व कारोबारियों को काफी परेशानी होती है. शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है.
उपभोक्ता अशोक दयाल, महेंद्र साह,
बासुदेव सिंह ने बताया कि दो दिनों से बिजली की स्थिति काफी खराब हो गयी है. 5 से 6 घंटा लगातार बिजली गुल रहती है. वहीं पीएसएस में फोन करने पर कर्मचारी फोन नहीं उठाता है. अगर फोन उठा भी लेता है तो बस एक ही जवाब मिलता है कि ऊपर से कम पावर मिल रहा है. इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने बताया कि ललमटिया ग्रिड में खराबी आ गयी है. कहलगांव फीडर से 10 मेगावाट बिजली मिल रही है. दो तीन दिनों में ठीक हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




