10 स्मार्ट गंगा सिटी में साहिबगंज भी शामिल

साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना के तहत देश के 10 स्मार्ट गंगा सिटी में साहिबगंज को भी शामिल किया गया. इसकी घोषणा शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नमामि गंगे के मिशन डायरेक्टर डॉ रजत भार्गव ने की. नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाआें से संबंधित हाइब्रिट एन्यूटी मॉडल के प्रथम चरण की […]
साहिबगंज : नमामि गंगे परियोजना के तहत देश के 10 स्मार्ट गंगा सिटी में साहिबगंज को भी शामिल किया गया. इसकी घोषणा शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नमामि गंगे के मिशन डायरेक्टर डॉ रजत भार्गव ने की. नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न योजनाआें से संबंधित हाइब्रिट एन्यूटी मॉडल के प्रथम चरण की शुरुआत दिल्ली के विज्ञान भवन से गंगा मंत्रालय के वरीय पदाधिकारी विभागीय मंत्री उमा भारती की अध्यक्षता में की. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू थे. बताया गया कि साहिबगंज को झारखंड का स्मार्ट सिटी बनाने का केंद्र सरकार का लक्ष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




