महाराष्ट्र पुलिस का उधवा व राजमहल में छापा

महाराष्ट्र पुलिस का उधवा व राजमहल में छापा राजमहल/उधवा : लाखों के सोना चोरी मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़-अलिबाग पुलिस शनिवार को अभियुक्तों की तलाश में उधवा व राजमहल के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर एसएस अहवाद के नेतृत्व आयी पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के जामनगर सहित अन्य कई […]
महाराष्ट्र पुलिस का उधवा व राजमहल में छापा
राजमहल/उधवा : लाखों के सोना चोरी मामले में महाराष्ट्र के रायगढ़-अलिबाग पुलिस शनिवार को अभियुक्तों की तलाश में उधवा व राजमहल के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर एसएस अहवाद के नेतृत्व आयी पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के जामनगर सहित अन्य कई गांवों में छापेमारी की. सोना चोरी मामले के दो अभियुक्त थाना क्षेत्र के बताया जा रहे है. सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर चोरों को चिह्नित कर पुलिस छापेमारी कर रही है.
वहीं उधवा में महाराष्ट्र पुलिस ने राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार रात्रि राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी मदन मंडल,अमानत निवासी रहमतुल्ला शेख एवं पियारपुर निवासी अबुसामा शेख के घर में छापेमारी की. परंतु पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा. पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला अंतर्गत पेन थाना क्षेत्र
के दिसंबर 2015 में एक ज्वेलरी दुकान सेंधमारी कर से 22 लाख की ज्वेलरी की चोरी कर ली गयी थी. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. हालांकि स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ कहने से बच रही है. छापेमारी दल में महाराष्ट्र पुलिस के एपीआइ एसएस अवाध,राधानगर थाना के पुअनि रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




