24 घंटे में अपहृत बाघराम बरामद
Updated at : 22 Jul 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

उपलब्धि . मंगलवार शाम बोरियो से हुआ था अपहरण मंगलवार रात स्कार्पियो सहित ले गये थे अपहरणकर्ता दो लाख मांगी थी फिरौती मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी पहाड़ी के पास सड़क पर हुई बाघराम की बरामदगी बोरियो : बोरियो की महिला पुलिस कर्मी सोनामुनी के अपहृत पति बाघराम हांसदा काे पुलिस […]
विज्ञापन
उपलब्धि . मंगलवार शाम बोरियो से हुआ था अपहरण
मंगलवार रात स्कार्पियो सहित ले गये थे अपहरणकर्ता
दो लाख मांगी थी फिरौती
मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी
पहाड़ी के पास सड़क पर हुई बाघराम की बरामदगी
बोरियो : बोरियो की महिला पुलिस कर्मी सोनामुनी के अपहृत पति बाघराम हांसदा काे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. जबकि अपहरण में उपयोग किये गये स्कॉर्पियो के ड्राइवर सहित छह लोग फरार हो गये हैं. पुलिस ने यह बरामदगी बोरियो से एक किलाेमीटर दूर हाइवे के पास से की है. घटना के संबंध में बताया जाता है
कि बोरियो थाना क्षेत्र के राफन गांव निवासी व महिला सिपाही सोनामुनि मुर्मू के पति बाघराम हांसदा को बोरियो थाना से महज एक किलोमीटर दूर हाइवे से मंगलवार देर शाम सात बजे ड्राइवर समेत 6 नकाबपोश लोगों ने सादे रंग के स्कार्पियो से अपहरण कर तालझारी थाना क्षेत्र के सुगले पहाड़ ले गये और फिरौती के एवज में दो लाख रुपये मांगे. मामले की पुष्टि तब हुई जब अपहरण युवक बाघराम हांसदा ने पत्नी सोनामुनि का फोन कर बताया कि कुछ लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया है और दो लाख रुपए मांग रहे हैं. सोनामुनि महिला पुलिस बल के रूप में लाइन में कार्यरत है.
उसने अपहरणकर्ताओं से समय मांगा. उसने तुरंत इसकी जानकारी बोरियो पुलिस को दी. सूचना पाते ही बाघराम को मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो लोकेशन तालझारी थाना क्षेत्र के सुगले पहाड़ पर बताया गया. लोकेशन ट्रेस बोरियो थाना के पुअनि बसंत तिर्की व सअनि मनोज कुमार सिंह दलबल के साथ तालझारी थाना क्षेत्र के सुगल पहाड़ पहुंच सर्च अभियान चलाया गया. घंटों चले सर्च अभियान के बाद आखिरकार बुधवार की रात 9 बजे अपहरण युवक बाघराम हांसदा को बरामद किया गया. हालांकि अपहरणकर्ताओं को पुलिस की भनक लग गयी थी और अंधेरा का फायदा उठाते हुये बाघराम को छोड़ सभी फरार हो गये.
सफेद स्कार्पियों पुलिस के लिये सिरदर्द
बाघाराम हांसदा को जिस सफेद रंग के स्कार्पियों से अपहरण किया गया था. उसका पता लगाना बोरियो पुलिस के लिये गले की हड्डी बन गयी. क्योंकि बाघाराम के बरामदगी पुलिस को अपहरणकर्ताओं की कोई साक्ष्य नहीं मिला और न ही स्कार्पियो बरामद हो पायी है. हालांकि बोरियो थाना प्रभारी मामले में नजर टिकाये हुए है कहा कि अविलंब अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होगा. इधर बाघाराम को बोरियो पुलिस ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रस्तुत कर एसपी पी मुरूगन ने बाघाराम हांसदा के अपहरण की घटना की विस्तृत जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




