एसडीओ ने की राशन दुकानों की जांच, पंजी को भी किया जब्त
Updated at : 08 Jun 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई कार्रवाई मांगने पर चीनी वितरण पंजी नहीं दिखा पाया डीलर पतना : प्रखंड के बड़तल्ला गांव में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोरांय बुरू ने लोगिन पंडित की राशन दुकान की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने राशन का उठाव पंजी, वितरण पंजी व स्टॉक पंजी जब्त कर […]
विज्ञापन
वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मांगने पर चीनी वितरण पंजी नहीं दिखा पाया डीलर
पतना : प्रखंड के बड़तल्ला गांव में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोरांय बुरू ने लोगिन पंडित की राशन दुकान की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने राशन का उठाव पंजी, वितरण पंजी व स्टॉक पंजी जब्त कर लिया. उन्होंने बताया कि लाभुकों को सही से अनाज व तेल वितरण नहीं करने की शिकायत मिली थी.
इसके बाद जांच में डीलर द्वारा चीनी वितरण पंजी नहीं दिखायी गयी है. साथ ही कई अनियमितता भी सामने आयी है. एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में जितने भी राशन की दुकान हैं, उनकी अगर शिकायत मिलती है तो अविलंब जांच कर कार्रवाई की जायेगी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी. जांच पूरा होने के बाद मामला स्पष्ट हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




