कार्य में लापरवाही के आरोप में सोनाकड़ के भीएलइ कार्य मुक्त

Updated at : 07 Jun 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही के आरोप में सोनाकड़ के भीएलइ कार्य मुक्त

बरहरवा : अंचल बरहरवा में ऑनलाइन जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहे बड़ा सोनाकड़ पंचायत के भीएलइ पंचानंद साह की शिकायत अंचल व जिला प्रशासन को लगातार मिलने पर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी बरहरवा सदानंद महतो को भीएलइ पंचानंद साहा को कार्य मुक्त करने का आदेश दिया है. बीडीओ सह अंचलाधिकारी […]

विज्ञापन

बरहरवा : अंचल बरहरवा में ऑनलाइन जाति, आय व निवास प्रमाण पत्र बनाने का काम कर रहे बड़ा सोनाकड़ पंचायत के भीएलइ पंचानंद साह की शिकायत अंचल व जिला प्रशासन को लगातार मिलने पर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी बरहरवा सदानंद महतो को भीएलइ पंचानंद साहा को कार्य मुक्त करने का आदेश दिया है.

बीडीओ सह अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि भीएलइ पंचानंद साह की शिकायतें अक्सर मिलती रहती थी. जिसके बाद मामले की जांच करायी गयी और कार्रवाई की गयी. बीडीओ ने बताया कि ऑनलाइन प्रमाण पत्र सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से बन रहा है. जहां भीएलइ नहीं हैं वहां मैनुअल सिस्टम से प्रमाण पत्र बना कर दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola