नानी वाई रो मायरो का कार्यक्रम शुरू

बरहरवा : मेन रोड स्थित बोहरा गेस्ट हाउस में मंगलवार से तीन दिवसीय नानी वाई रो मायरो कार्यक्रम श्री श्याम भक्त मंडल बरहरवा की ओर से शुरू किया गया. जिसमें वृंदावन से आयी 13 वर्षीय कथावाचिका राधा स्वरूपा राधा किशोरी जी के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण व नरसिंह जी का कथा का व्याख्यान किया गया. […]
बरहरवा : मेन रोड स्थित बोहरा गेस्ट हाउस में मंगलवार से तीन दिवसीय नानी वाई रो मायरो कार्यक्रम श्री श्याम भक्त मंडल बरहरवा की ओर से शुरू किया गया. जिसमें वृंदावन से आयी 13 वर्षीय कथावाचिका राधा स्वरूपा राधा किशोरी जी के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण व नरसिंह जी का कथा का व्याख्यान किया गया. प्रथम दिन वृंदावन से आये साधु संतों व पुरोहित के द्वारा सर्वप्रथम वेदी पूजन, गौ पूजन,
गणेश स्तुति के अलावे देवी देवताओं की आह्वान कर भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाकर कथा का शुभारंभ किया गया. इस दौरान कथावाचिका राधा स्वरूपा राधा किशोरी जी ने कहा कि श्री कृष्ण के नाम से ही मनुष्य को प्रेम रतन धन की प्राप्ति होती है. इसलिए मानव को अपने जीवनकाल में सुख व आनंद में रहने के लिये भगवान श्री कृष्ण व राधिका का ध्यान करना चाहिए. मौके पर प्रकाश केडिया, ओम अग्रवाल, मुन्ना केडिया, संतोष चौधरी, रवि अग्रवाल, चंदन केडिया, गौरव केडिया, श्रवण केडिया के अलावे अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




