साइबर अपराधियों ने गुम मोबाइल के जरिये उड़ा लिया बुजुर्ग का 1.81 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराधियों ने गुम मोबाइल के जरिये उड़ा लिया बुजुर्ग का 1.81 लाख रुपये

पीड़ित ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी

विज्ञापन

राजमहल. थाना अंतर्गत जामनगर निवासी 62वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की जीवन भर की जमा पूंजी साइबर अपराधियों ने चपत कर ली. गुम मोबाइल के जरिये बुजुर्ग के अकाउंट की सारी राशि साइबर ठगों ने उड़ा ली. इसका खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग पेंशन की राशि निकालने के लिए सीएसपी गए. मामले को लेकर जामनगर के रहने वाले एजाजुल शेख ने पुलिस से शिकायत की है. बताया है कि बीते 16 दिसंबर 2025 की संध्या जामनगर स्थित साप्ताहिक मंगल हटिया में उसका एंड्राॅयड मोबाइल खो गया था. हाट परिसर में काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला. आखिरकार 4-5 दिनों बाद दूसरा सिम निकाला और नया मोबाइल इस्तेमाल करने लगा. इधर, बीते 07 अप्रैल को जामनगर स्थित सीएसपी में रुपये निकासी करने के बाद शेष बैलेंस 2331.10 रुपये बताया, तब मेरे होश उड़ गये. इसके बाद 08 अप्रैल को एसबीआई उधवा शाखा पहुंच कर बैंक स्टेटमेंट निकाला तो पता चला कि बीते 20 जनवरी को मोहम्मद नामक व्यक्ति ने 5000 रुपये, 21 जनवरी को काननफी नामक व्यक्ति ने 25000 रुपये कर दो बार में 50,000 रुपये निकाल लिया है. वहीं इसी तिथि को साकिर खान ने 50,000 रुपये और 49000 रुपये कुल मिलाकर 99,000 रुपये निकाल लिया है. वहीं दिनांक 22.01.2026 को योगेंद्र नाम के व्यक्ति ने तीन बार में 76000 रुपये निकासी कर लिया है. मेयरुक ने 400 रुपये एवं मिलन ने 98 रुपये निकाल लिया है. इस तरह तीन दिनों में 1,81,498 रुपये की अवैध निकासी कर ली है. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि बीते 23 जून 25 को मेरा मोबाइल खो गया था, जिसकी शिकायत थाना में की थी, लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ. इस वजह से दोबारा मोबाइल खो जाने पर शिकायत नहीं की. मुंबई में रहकर इतने वर्ष मजदूरी कर रुपये जमा किया था. साइबर अपराधियों ने मेरे जीवन की संपूर्ण कमाई की राशि निकाल ली. पीड़ित ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola