प्राथमिकी दर्ज, दुकानदार पर कार्रवाई नहीं

राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयास्थान में ग्रामीणों द्वारा कालाबाजारी के पकड़े गये 10 बोरा चावल मामले में 43 घंटा बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर वर्मा के बयान पर मामला दर्ज हुआ. श्री वर्मा ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को बताया कि कन्हैयास्थान के जनवितरण प्रणाली दुकानदार रामनारायण मंडल के द्वारा […]
राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के कन्हैयास्थान में ग्रामीणों द्वारा कालाबाजारी के पकड़े गये 10 बोरा चावल मामले में 43 घंटा बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर वर्मा के बयान पर मामला दर्ज हुआ. श्री वर्मा ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को बताया कि कन्हैयास्थान के जनवितरण प्रणाली दुकानदार रामनारायण मंडल के द्वारा झारखंड खाद्य निगम का सीलपैक सरकारी चावल को कालाबाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा था.
जांच के क्रम में पाया गया कि एक बिना रजिस्ट्रेशन की ऑटो से कालाबाजारी का चावल लेकर सरकंडा जा रहा था. जब्त चावल को नगर पंचायत क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली दुकानदार अर्जुन प्रमाणिक को सुपुर्द किया गया. मामले मे थान कांड संख्या 72/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




