मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Updated at : 16 May 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से सीएम को भेजेंगे पत्र सीएस ने कहा नहीं होगा इमरजेंसी कार्य बाधित सुरक्षा मुहैया कराने की उठेगी मांग साहिबगंज : आइएमए और झासा राज्य में डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में सोमवार को पूरे जिले में चिकित्सा कार्य का बहिष्कार किया जायेगा. झासा के संताल परगना जोन […]

विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से सीएम को भेजेंगे पत्र

सीएस ने कहा नहीं होगा इमरजेंसी कार्य बाधित
सुरक्षा मुहैया कराने की उठेगी मांग
साहिबगंज : आइएमए और झासा राज्य में डॉक्टरों पर हो रहे हमले के विरोध में सोमवार को पूरे जिले में चिकित्सा कार्य का बहिष्कार किया जायेगा. झासा के संताल परगना जोन से उपाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान ने बताया कि मुख्य मुद्दा डॉक्टरों का सुरक्षा मुहैया कराना रहा. इस बाबत सीएम के नाम एक पत्र भी तैयार किया गया है, जो 16 मई को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जायेगा.
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के बिना राज्य में कोई भी डॉक्टर या मेडिकल संस्थान सुरक्षित नहीं रह सकते. इसलिए राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने को लेकर डॉ विजय कुमार, डॉ मोहन पासवान, डॉ एके झा, डॉ देवेश कुमार, डॉ रणविजय कुमार, डॉ निरल सांगा, डॉ शकुंतला सहाय, डॉ पूनम कुमारी, डॉ भारती कुमारी, डॉ दिनेश मुर्मू, डॉ अशफाक अहमद, डॉ खालिक सहित दर्जनों डॉक्टर शामिल रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola