सड़क किनारे फेंका मिला सरकारी अनाज

Updated at : 15 May 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क किनारे फेंका मिला सरकारी अनाज

गड़बड़ी. नहीं रुक रहा कालाबाजारी का धंधा तालझारी : सरकार के लाख कोशिश के बावजूद एसएफसी गोदाम से अनाज की कालाबाजारी का धंधा नहीं रुक रहा. कालाबाजारी करने वाले तो इस हद तक पहुंच गये हैं कि सड़क किनारे बोरा फेंक कर चल देते हैं. सूत्रों की जानकारी के अनुसार गोदाम से ही मिलीभगत कर […]

विज्ञापन

गड़बड़ी. नहीं रुक रहा कालाबाजारी का धंधा

तालझारी : सरकार के लाख कोशिश के बावजूद एसएफसी गोदाम से अनाज की कालाबाजारी का धंधा नहीं रुक रहा. कालाबाजारी करने वाले तो इस हद तक पहुंच गये हैं कि सड़क किनारे बोरा फेंक कर चल देते हैं. सूत्रों की जानकारी के अनुसार गोदाम से ही मिलीभगत कर 5 से 10 बोरा अनाज अतिरिक्त लोड किया जाता है. जिसे सुनसान जगह पर सड़क किनारे फेंक दिया जाता है. बाद में इसे माफिया उठा लेते हैं.
शनिवार काे एसएफसी गोदाम से एक ट्रैक्टर में अनाज लाद कर निकला था. लेकिन गोदाम के आगे बढ़ते ही सुनसान जगह पर एक बोरा चावल फेंक दिया. यह सिलसिला दिन भर चलता रहता है. ऐसे में रोजाना सैकड़ों बोरा अनाज कालाबाजार में खपाया जाता है. पदाधिकारी से पूछने पर एक ही जवाब मिलता है जानकारी नहीं है जांच की जायेगी. लेकिन इतना बड़ा मामला होने के बावजूद भी ना तो प्रशासन सुधरा ना ही गोदाम की व्यवस्था सुधरी. आज भी बेझिझक अनाज को कालाबाजार में खपाया जा रहा है.
कालाबाजारी से कई बन गये करोड़पति
सरकारी अनाज को बाजार में खपाने वाले कई लोग रातों रात करोड़पति बन गये. जिनके पास कल साइकिल नहीं थी उसने बड़े बड़े वाहन खरीद लिए. इसमें सफेदपोशों के सहयोग से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता है.
खूब चलती है बड़े माफिया की
गोदाम के चावलों को कालाबाजार में खपाने वालों की तादाद इलाके में जबरदस्त है. यह माफिया कुछ ट्रक मालिकों व बिचौलियों की मदद से गाेदाम से निकलने वाले अनाज को टपा कर बेच देते हैं. इसमें हजारों की कमाई रोजाना होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola