अधिवक्ता संघ के नौ सदस्यों ने लिया इस्तीफा वापस

साहिबगंज : साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान पिछले दिनों नौ सदस्यों द्वारा अपने पद व दायित्व से इस्तीफा देने के मामले पर चर्चा की गयी. संघ के सचिव विजय कर्ण ने बताया कि पिछले चार माह से संघ की बैठक नहीं होने पर हो परेशानी […]
साहिबगंज : साहिबगंज जिला अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान पिछले दिनों नौ सदस्यों द्वारा अपने पद व दायित्व से इस्तीफा देने के मामले पर चर्चा की गयी. संघ के सचिव विजय कर्ण ने बताया कि पिछले चार माह से संघ की बैठक नहीं होने पर हो परेशानी हो रही थी.
अब निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को संघ की बैठक होगी. इसमें सदस्यों से सुझाव लिया जायेगा. बैठक के बाद इस्तीफा देने वाले कार्य समिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, सरदार आनंद गोपाल सिंह, चंदन चौधरी, भानु प्रताप शील, रणजीत जयसवाल, लाल बाबू यादव, सीताराम मंडल, गौतम कुमार उर्फ दारा सिंह ने इस्तीफा वापस ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




