तैयारी पूरी, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से

Published at :17 Feb 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी पूरी, मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आज से

साहिबगंज : जिले में कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. ये बातें डीइओ भेलेरियन तिर्की ने कही. उन्होंने कहा कि 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा अब 17 फरवरी से होगी. जिसमें प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में कदाचार मुक्त माहौल में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. ये बातें डीइओ भेलेरियन तिर्की ने कही. उन्होंने कहा कि 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा अब 17 फरवरी से होगी. जिसमें प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी.

जिले के 23 केंद्रों में इस बार होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 13,487 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इंटर परीक्षा में कुल 7,459 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रथम दिन परीक्षा स्थगित होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं के अभाव में कई छात्र-छात्राएं परीक्षा केन्द्र पर अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गये थे. जिससे उन्हें दिक्कतें हुई.

माइकिंग से की गयी धारा 144 लगाने की घोषणा
सदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल के निर्देश पर सभी स्कूल व कॉलेज जहां केन्द्र बनाये गये हैं. उनके आसपास के 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 लगा दिया गया है. जिसकी जानकारी माइकिंग के माध्यम से दी गयी. मैट्रिक में सबसे ज्यादा जेके उच्च विद्यालय राजमहल में 1006 छात्र छात्राएं तथा सबसे कम यमुना दास कन्या उच्च विद्यालय साहिबगंज में 366 छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा देंगी. वहीं इंटर में संध्या इंटर कॉलेज में सबसे ज्यादा 1243 परीक्षार्थी व आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल बरहेट में 312 परीक्षार्थी भाग लेेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola