सीसीटीवी लगाने और संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना के निर्देश
Author Sunil thakur
Updated:
विज्ञापन

बोरियो थाना परिसर में बोरियो बाजार के दुकानदारों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रोहित कुमार ने की। बैठक में सुरक्षा को लेकर पुलिस और दुकानदारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पुलिस के फोन नंबर लेकर रखना, समय पर दुकान बंद करना और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकानदारों की बारी-बारी से समस्याएं भी सुनी गईं। यह प्रयास बाजार की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए किया गया।
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बोरियो. थाना परिसर में रविवार को बोरियो बाजार में संचालित दुकानों के संचालकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रोहित कुमार ने की. सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और दुकानदारों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई. थाना प्रभारी ने दुकानदारों को अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, पुलिस के फोन नंबर संभाल कर रखने, प्रत्येक दिन समय पर दुकानों को बंद करने, और दुकानों में आए ग्राहकों की गतिविधि संदिग्ध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिये. इसके साथ ही बारी-बारी से दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










