गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम : पूर्व उपप्रमुख

Published at :16 Feb 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी अहम : पूर्व उपप्रमुख

पतना : नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत भवन में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप सदस्य स्टेलिना बेसरा, नेहरू युवा केंद्र के जिला संयोजक बलराम दास, बीपीओ महादेव मुर्मू, पूर्व उपप्रमुख जाकीर शेख, अश्विनी कुमार आनंद व खुशबू पासवान ने किया. कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

पतना : नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत भवन में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन जिप सदस्य स्टेलिना बेसरा, नेहरू युवा केंद्र के जिला संयोजक बलराम दास, बीपीओ महादेव मुर्मू, पूर्व उपप्रमुख जाकीर शेख, अश्विनी कुमार आनंद व खुशबू पासवान ने किया.

कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से पहुंचे एनजीओ व अन्य विभिन्न संगठनों से युवक व युवतियां उपस्थित हुए. नेहरू युवा केंद्र के जिला संयोजक श्री दास ने कहा कि हर गांव में युवाओं को जगाने, पड़ोस युवा संसद के माध्यम से उन्हें योजनाओें की जानकारी देना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है. युवा समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे तो समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा. पूर्व उपप्रमुख जाकीर शेख ने कहा कि आज क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. युवा एकजुट होकर कार्य करेंगे तो क्षेत्र के गरीब तबके के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा.

बीपीओ श्री मुर्मू ने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है. युवा अपने गांव व टोले में योजनाओं का चयन करें और गांव के विकास में भागीदारी बने. कार्यक्रम में युवाओं ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन-स्वच्छ, निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण, सांसद आदर्श ग्राम योजना में भागीदारी, सुशासन को बढ़ावा देने आदि विषयों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के सहायक प्रभारी गिरजानंद रतनाकर, बहादुर साह, मुखिया मागर मरांडी, राष्ट्रीय युवा कोर साहिबगंज के सुमन कुमारी, दौलत शेख, अनिल बेसरा, उपेंद्र नाथ साह, सोनी कुमारी, रतन कुमार साह, रोहित बागती, महेंद्र साह, मेरी हासंदा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola