बाइक चोर गिरोह से कोसों दूर जीआरपी

बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के समीप से 25 जनवरी को हुई बाइक चोरी की घटना के इतने दिन बाद भी बरहरवा जीआरपी चोरों तक नहीं पहुंच पायी है. अभी तक अंधेरे में ही तीर चलाा जा रहा है. बाइक चोरी की घटना रेल परिसर से कोई नयी बात […]
बरहरवा : पाकुड़-बरहरवा रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के समीप से 25 जनवरी को हुई बाइक चोरी की घटना के इतने दिन बाद भी बरहरवा जीआरपी चोरों तक नहीं पहुंच पायी है. अभी तक अंधेरे में ही तीर चलाा जा रहा है. बाइक चोरी की घटना रेल परिसर से कोई नयी बात नहीं है.
इससे पूर्व भी बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से कई बार मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है. लेकिन एक भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है. जिसके कारण बाइक चोर गिरोह का हौसला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. जीआरपी अधिकतर मामले में पहले तो एफआइआर दर्ज करने में आनाकानी करती है.
लेकिन राजनीति व वरीय अधिकारियों का हस्तक्षेप होता है तो फौरन मामला दर्ज हो जाता है. कई मामले ऐसे हैं जिसमें जीआरपी उनके सीमा क्षेत्र में नहीं पड़ने की बात कहकर मामला को टालमटोल कर देती है. जिसके कारण शिकायत करने वाले लोग बेरंग वापस घर चले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




