एनआरएचएम कर्मियों ने घेरा समाहरणालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की हड़ताल 20 वें दिन जारी मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन : अर्चना साहिबगंज : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले चार सूत्री मांग को लेकर बुधवार को 101 एएनएम व 10 जीएनएम कर्मी कंचनलता के नेतृत्व में समाहरणालय का घेराव कर डीसी को ज्ञापन […]
विज्ञापन
एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ की हड़ताल 20 वें दिन जारी
मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन : अर्चना
साहिबगंज : झारखंड राज्य एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले चार सूत्री मांग को लेकर बुधवार को 101 एएनएम व 10 जीएनएम कर्मी कंचनलता के नेतृत्व में समाहरणालय का घेराव कर डीसी को ज्ञापन सौंपा. इसके पूर्व पुराने सदर अस्पताल से जुलूस निकाला जो शहर के कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, विकास भवन रोड, होते हुए सीएस कार्यालय पहुंचा. वहां पुन: नारे बाजी कर उपायुक्त कार्यालय समाहरणालय पहुंचकर घेराव करते हुए नारेबाजी की.
मौके पर अनुबंध कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्चना मंडल ने कहा कि 20 वें दिन धरना जारी है. गुरुवार को सभी कर्मी रांची रवाना होकर राजभवन का घेराव करेंगे. घेराव कार्यक्रम में महासंघ की जिला अध्यक्ष अर्चना मंडल, उपाध्यक्ष रंजना कुमारी, सचिव कंचनलता कुमारी, पुतुल कुमारी, अमृता पटेल, शोनम भारती, पुष्पा कुमारी, सहित दर्जनों एएनएम व जीएनएम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




