हत्या की झूठी खबर से परेशान रही पुलिस

Published at :03 Feb 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की झूठी खबर से परेशान रही पुलिस

बरहेट : हत्या की झुठी खबर से बरहेट थाना पुलिस मंगलवार सुबह कई घंटे परेशान रही. जानकारी के मुताबिक मंगलवार के सुबह थाना क्षेत्र के पेटखस्सा संताली गांव निवासी खुदय हांसदा ने बरहेट थाना पहुंच कर थाना पुलिस को जानकारी दी कि छेड़खानी को लेकर उनके अन्य दो सगे भाई की हत्या बीती रात गला […]

विज्ञापन

बरहेट : हत्या की झुठी खबर से बरहेट थाना पुलिस मंगलवार सुबह कई घंटे परेशान रही. जानकारी के मुताबिक मंगलवार के सुबह थाना क्षेत्र के पेटखस्सा संताली गांव निवासी खुदय हांसदा ने बरहेट थाना पहुंच कर थाना पुलिस को जानकारी दी कि छेड़खानी को लेकर उनके अन्य दो सगे भाई की हत्या बीती रात गला काटकर अज्ञात ने कर दी है.

सूचना मिलते ही बरहेट पुलिस निरीक्षक कपिल देव केसरी, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. जिसमें खुदय के परिजनों ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. खुदय की दिमागी हालत ठीक नहीं है. मंगलवार को वह खेत की ओर गया था. जहां अपने दो सगे भाइयों को नहीं देखकर गलत सूचना पुलिस को दिया. जिस कारण पुलिस कई घंटे परेशान रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola