सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, मुहल्लेवासी परेशान

साहिबगंज : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार के पांच मोड़ के मुहल्लेवासी पिछले दो माह से नककीय जीवन जीने को मजबूर हैं. मुहल्ले में 50 घरों में लगभग 400 लोग रहते हैं. जिन्हें प्रतिदिन नालियों के पानी में घुस कर घर आना जाना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि नालियों की समुचित […]
साहिबगंज : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार के पांच मोड़ के मुहल्लेवासी पिछले दो माह से नककीय जीवन जीने को मजबूर हैं. मुहल्ले में 50 घरों में लगभग 400 लोग रहते हैं. जिन्हें प्रतिदिन नालियों के पानी में घुस कर घर आना जाना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि नालियों की समुचित सफाई नहीं होने के कारण सड़कें बजबजा गयीं हैं.
इस संबंध में मुहल्ले के कई लोगों ने कहा कि आखिर हमलोग कहां जा कर रहे हैं. सफाई को लेकर ना तो नगर पर्षद ना ही वार्ड पार्षद शिशु सिन्हा सुनते हैं. जब भी नाली की सफाई की बात कहते हैं तो बस एक ही जवाब मिलता है कि नाली साफ करा देंगें. यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराया गया तो उक्त मुहल्ले में महामारी फैलाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




