गड़बड़ी मिली तो रद्द होगा लाइसेंस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

बोरियो : क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रहे राशन वितरण में अनियमितता व गड़बड़ी की रोकथाम को लेकर प्रखंड कार्यालय के रिसोर्स भवन में मंगलवार को सदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल ने एसएसजी व पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में सर्व प्रथम सदर एसडीओ श्री वरणवाल ने उपस्थित डीलरों को नव वर्ष की बधाई […]
विज्ञापन
बोरियो : क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रहे राशन वितरण में अनियमितता व गड़बड़ी की रोकथाम को लेकर प्रखंड कार्यालय के रिसोर्स भवन में मंगलवार को सदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल ने एसएसजी व पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की.
बैठक में सर्व प्रथम सदर एसडीओ श्री वरणवाल ने उपस्थित डीलरों को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकानों को नये साल की भांति नये रूप में बदलने की बात कही. दुकानदार अपने दुकानों के सूचना पट में दुकानदार का नाम, स्थान, राशन की मात्रा प्रति यूनिट, मूल्य निबंधन, संख्या को एक सप्ताह के अंदर अविलंब दूर करें. सूचना पट में स्पष्ट रूप से उक्त चीजें लिखित हुई होनी चाहिए. उपस्थित डीलरों ने राशन वितरण उठाव के दौरान हो रहे परेशानी से अवगत कराते हुए कहा कि हमलोगों को अनाज व केरोसिन सही माप पर नहीं मिलता है.
राशन को दुकान तक पहुंचाने की राशि नहीं मिलती है एवं कम कमीशन के कारण हमारे दैनिक जीवन पर कई बाधाएं आ रही हैं. इसलिए हमलोगों को मानदेय देने को लेकर विचार विमर्श करें. समस्या से रू-ब-रू होने के पश्चात संदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल ने कहा कि इस माह से दुकानदार वजन कर राशन का उठाव व लीटर से मापकर केरोसिन का उठाव करें. बावजूद कम दिया जाये तो सीधे मुझे जानकारी दें.
साथ ही कहा कि अब माह में छह दिन नियमित गोदाम खुलेगा. डीलरों को कम कमीशन मिलने की समस्याओं के समाधान को लेकर आलाधिकारी से वार्तालाप की जायेगी. फिर भी यदि कोई दुकानदारा दुकान चलाने में सक्षम नहीं है तो लाइसेंस सलेंडर कर सकते हैं. आश्वस्त किया कि दिसंबर माह का मानदेय डीलरों को मिलेगा राशन वितरण में यदि गड़बड़ी मिली तो दुकानदार का आन द स्पॉट लाईसेंस रद्द कर दिया जायेगा.
गरीबों को उसका हक दिलाने के लिये हर संभव प्रयासरत रहेंगे. मौके पर बीडीओ गौतम भगत, एमओ शंभूनाथ झा, बीपीओ रजनीश परासर, एजीएम प्रधान सहायक, दुकानदार गंभीर सिंह, विश्वनाथ साह, कमरूल जमा, छोटू साह, विकास चंद्र दास, मीना देवी, सुरेन्द्र जयसवाल, छोटे लाल सोरेन, फ्रांसिस मुर्मू, सदानंद साह, मो असलम, ओम प्रकाश पंचूलाल साह, शशि कांत साह सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




