निबंधन कार्यालय में कामकाज शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

उदघाटन. चार प्रखंड के लोग उठा सकेंगे कार्यालय का लाभ साहिबगंज : जिलेवासियों को अब निबंधन कार्य हेतु कहीं जाने की आवश्कता नहीं. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जिला निबंधन कार्यालय के उदघाटन के शुभ अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर जनता इसका लाभ मिलेगा. वहीं बोरियोे विधायक […]
विज्ञापन
उदघाटन. चार प्रखंड के लोग उठा सकेंगे कार्यालय का लाभ
साहिबगंज : जिलेवासियों को अब निबंधन कार्य हेतु कहीं जाने की आवश्कता नहीं. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जिला निबंधन कार्यालय के उदघाटन के शुभ अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर जनता इसका लाभ मिलेगा. वहीं बोरियोे विधायक ताला मरांडी ने कहा कि सदर अनुमंडल के चारों प्रखंड के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे. मौके पर विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा लंबे समय से मांग थी इसके पूरे होने से लोगों को लाभ मिलेगा. लोगों को बाहर आने-जाने से निजात मिलेगी.
शादी विवाह या कोर्ट कचहरी जैसे कार्यों के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. अवसर पर डीडीसी प्रेमकांत झा, सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, एसी निरंजन कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला योजना पदाधिकारी राम निवास सिंह, अवर निबंधन पदाधिकारी विनय मिश्रा, भाजपा के वरीय नेता गणेश तिवारी, रामानंद साह, प्रमोद पांडेय, गोलू, सुनील सिंह, उमा दुबे, डीपीआरओ अजीत सिंह, अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कर्ण, डीके सिंह, उमा शंकर, इस्टर्न चेंबर ऑफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष नवीन भगत व कर्मी उपस्थित थे.वहीं पहले दिन दो लोगों ने विवाह का पंजीयन कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




