गरीबों को ठंड से मरने नहीं दिया जायेगा

Published at :02 Jan 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को ठंड से मरने नहीं दिया जायेगा

बोरियो/साहिबगंज : गरीबों को ठंड से मरने नहीं दिया जायेगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बोरियो प्रखंड के देव पहाड़ के पहाड़िया गांव में 78 लोगों के बीच कंबल वितरण करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में पहाड़िया व पिछड़े लोगों को हर संभव मदद की जायेगी. स्वास्थ्य, […]

विज्ञापन
बोरियो/साहिबगंज : गरीबों को ठंड से मरने नहीं दिया जायेगा. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बोरियो प्रखंड के देव पहाड़ के पहाड़िया गांव में 78 लोगों के बीच कंबल वितरण करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में पहाड़िया व पिछड़े लोगों को हर संभव मदद की जायेगी. स्वास्थ्य, शिक्षा, जनवितरण योजनाओं से उन्हें लाभान्वित किया जायेगा.
विधायक ताला मरांडी ने कहा कि नववर्ष का शुभारंभ गरीबों व आम जनता के बीच दुख व दर्द बांट कर शुरू करने से सकुन मिलता है. कार्यक्रम में डीडीसी प्रेमकांत झा, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, जिला कल्याण पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्यामदेव राय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, बोरियो बीडीओ गौतम भगत, बोरियो कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीताराम ठाकुर, गोलू , जोन, बीरबल कांदर के मुखियामरगी पहाड़िन, पंचायत सेवक लक्ष्मीकांत महलदार, रोजगार सेवक सेलेशबीना मुर्मू, जनसेवक मुकेश कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola