जहरीला मांस खाने से बच्चे की हालत गंभीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा में शुक्रवार को नववर्ष के आगमन पर घर में बनाये गये मांस में बिल्ली के लिये जहर मिलाने से हंसी-खुशी के बीच एक परिवार में अचानक गम का माहौल बदल गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नववर्ष के मौके पर कसवा निवासी रमेश मंडल के घर में मांसाहारी […]
विज्ञापन
राजमहल : थाना क्षेत्र के कसवा में शुक्रवार को नववर्ष के आगमन पर घर में बनाये गये मांस में बिल्ली के लिये जहर मिलाने से हंसी-खुशी के बीच एक परिवार में अचानक गम का माहौल बदल गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नववर्ष के मौके पर कसवा निवासी रमेश मंडल के घर में मांसाहारी भोजन बनाया गया था. जिसे बिल्ली खा रही थी. घरवाले ने बिल्ली को खाते देख मांस में कीटनाशक दवा मिला दिया और सभी अपने-अपने कार्य में व्यस्त हो गये.
इसी बीच उनका सात वर्षीय पुत्र नीरज मंडल बाहर से आकर भूलवस उक्त मांस को खा लिया. जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों ने बालक को बेहतर इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. जहां स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




