दिलचस्प होगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद का चुनाव

Updated at :04 Dec 2013 2:33 AM
विज्ञापन
दिलचस्प होगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद का चुनाव

साहिबगंज : इस बार साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होगा. इस दौड़ में तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आये हैं जिनमें मनोज पासवान, सत्यप्रकाश सिन्हा व सुनील सिंह शामिल हैं. अगले सप्ताह इनके भाग्य का फैसला होगा. खबर है कि भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : इस बार साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव बेहद दिलचस्प होगा. इस दौड़ में तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आये हैं जिनमें मनोज पासवान, सत्यप्रकाश सिन्हा व सुनील सिंह शामिल हैं. अगले सप्ताह इनके भाग्य का फैसला होगा.

खबर है कि भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने तीनों प्रत्याशियों के नाम प्रदेश कमेटी को भेज दिया है. लेकिन बीते चार महीने से प्रदेश कमेटी ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है. दूसरी ओर 29 दिसंबर को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है. कयास लगाये जा रहे हैं कि मोदी के कार्यक्रम के पहले ही चुनाव हो जाना बेहद जरूरी है.

छह महीने से पद रिक्त

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का पद पिछले छह महीने से रिक्त पड़ा है. इसके पहले आनंद मोदी जिलाध्या थे. छह महीने पूर्व उन्हें युवा मोरचा का प्रदेश प्रवक्ता बना दिया गया. जिस कारण यह पद खाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola