झुलसी महिला की मौत

Updated at :04 Dec 2013 2:31 AM
विज्ञापन
झुलसी महिला की मौत

बोरियो/साहिबगंज : शहर के नगर थाना अंतर्गत सकरूगढ़ जयप्रकाश नगर निवासी लक्ष्मण मंडल की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की मौत बीती रात सदर अस्पताल में हो गयी. ज्ञात हो कि खाना बनाने के क्रम में उनके कपड़े में आग पकड़ ली. हल्ला मचाने पर परिजन व मुहल्ले वासी के मदद से घायल अवस्था में […]

विज्ञापन

बोरियो/साहिबगंज : शहर के नगर थाना अंतर्गत सकरूगढ़ जयप्रकाश नगर निवासी लक्ष्मण मंडल की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की मौत बीती रात सदर अस्पताल में हो गयी. ज्ञात हो कि खाना बनाने के क्रम में उनके कपड़े में आग पकड़ ली.

हल्ला मचाने पर परिजन व मुहल्ले वासी के मदद से घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा था. अधिक जल जाने के कारण उनकी मौत हो गयी.

मृतका रानी की मां ने दर्ज कराया मामला : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ नया टोला मुहल्ले के लक्ष्मण मंडल की पत्नी लक्ष्मी देवी की आग से जलने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया. बोरियो प्रखंड के बांझी पंचायत निवासी भागरथी देवी मृतका की मां ने जिरवाबाड़ी ओपी थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या कर देने की बात कही.

उन्होंने मृतका लक्ष्मी देवी के पति लक्ष्मण मंडल, देवर लखन मंडल, महेश मंडल, ससुर लाल मंडल, सास शांति देवी व सनोखा देवी व ददिया सास मोसोमात ओलिया पर जला कर हत्या करने का आरोप लगाया.

क्या है मामला : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सकरूगढ़ नया टोला में सोमवार को घर में आग से जलने के कारण लक्ष्मण मंडल की पत्नी लक्ष्मी देवी झुलस गयी थी. लक्ष्मी देवी की मौत जिला सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गया. मृतका के पति ने पुलिस को दिये बयान में कहा था कि खाना बनाने के क्रम में पत्नी आग से झुलस गयी.

सात वर्ष पूर्व हुई थी लक्ष्मी की शादी : मृतका लक्ष्मी की मां भागरथी देवी ने बतायी कि लक्ष्मी का विवाह सात वर्ष पूर्व धूमधाम से हुआ था. लक्ष्मण मंडल को दहेज की तय राशि भी दिया गया था. लेकिन छह महीने पूर्व लक्ष्मण साइकिल व पैसा की मांग कर रहा था.

उन्होंने बताया कि मृतका लक्ष्मी का दो पुत्र रवि कुमार व गोलू का अब क्या होगा. भागरथी देवी ने बतायी कि मरने से पहले लक्ष्मी ने हमसे कही कि सभी लोगों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया.

मामले की जांच कर रही है पुलिस : थाना प्रभारी

जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राजेंद्र राम ने कहा कि पुलिस मृतका की मां भागरथी देवी के बयान पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola