530 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

Updated at :01 Dec 2013 5:45 AM
विज्ञापन
530 विद्यार्थी देंगे छात्रवृत्ति परीक्षा

साहिबगंज : राज्य निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए सभी प्रखंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर 530 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक वहां के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राज्य निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए सभी प्रखंडों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जिले में कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर 530 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

परीक्षा सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक वहां के बीइइओ होंगे. बोरियो के प्लस टू स्कूल परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल होंगे.

साहिबगंज के राजस्थान इंटर स्कूल, बोरियो प्लस टू स्कूल, बरहेट के एसएसडी हाई स्कूल, तालझारी बेसिक स्कूल, राजमहल जेके हाई स्कूल, उधवा प्लस टू स्कूल, बरहरवा के प्लस टू स्कूल, पतना के संत थोमस स्कूल व मंडरो के उत्क्रमित हाई स्कूल मिर्जाचौकी में केंद्र बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola