??? :: ??? ????? ? ????????????? ?? ???? ?? ????// ?? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ???????

Published at :18 Dec 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
??? :: ??? ????? ? ????????????? ?? ???? ?? ????// ?? ??? ????? ?? ???  ????? ?? ???????

ओके :: कभी खेलों व प्रतियोगिताओं की रहती थी बहार// अब खेल मैदान बन गया पशुओं का चारागाहहाल महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान काखिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को तरस रहा मैदान18 दिसंबरफोटो संख्या- 01 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान प्रतिनिधि, महेशपुर कभी विभिन्न खेलों व […]

विज्ञापन

ओके :: कभी खेलों व प्रतियोगिताओं की रहती थी बहार// अब खेल मैदान बन गया पशुओं का चारागाहहाल महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान काखिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को तरस रहा मैदान18 दिसंबरफोटो संख्या- 01 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय का खेल मैदान प्रतिनिधि, महेशपुर कभी विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं से गुलजार रहने वाला खेल मैदान आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. खेल मैदान अब खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने के लिए तरस रहा है. बदहाली का आलम यह है कि अब खेल मैदान पशुओं का चारागाह बन गया है. यह बदहाली प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान की है. बीते कुछ वर्षों तक उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन तथा राष्ट्रीय स्तर के चुनिंदा खिलाड़ियों की प्रतिभा देखने को मैदान तरस गया है. वर्तमान में आलम यह है कि किसी प्रकार के उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन होने की उम्मीद दूर-दूर तक दिखायी नहीं दे रही है. खेल मैदान बदहाल बना हुआ है. 1926 में हुआ था चैलेंज कप का शुभारंभवर्ष 1926 में तत्कालीन राजाओं के शासन काल में उच्च स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता रानी राधा प्यारी शील्ड एंड कुमार इंद्र नारायण सिंह चैलेंज कप का शुभारंभ किया गया था. इस मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के अव्वल खिलाड़ी भी शिरकत कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके हैं. परंतु वर्ष 1985 से फुटबॉल प्रतियोगिता राशि के अभाव में बंद हो गयी. इस वर्ष प्रतियोगिता की शुरुआत तो हुई थी. परंतु राशि की कमी के कारण बीच में ही रोक दी गयी थी. कहां-कहां की टीमों ले चुकी है हिस्सा……..इस प्रतियोगिता में कोलकाता, हुगली, वर्द्धमान, वर्णपुर, आसनसोल, हल्दिया, फरक्का, भागलपुर, जमालपुर, पटना, मुंगेर सहित अन्य कई बड़े शहरों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था.कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई हैं इस मैदान मेंबिहार, बंगाल, झारखंड तीनों राज्यों की क्रिकेट टीमों को लेकर वृहत एकदिवसीय डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, वॉलीबॉल, महिला फुटबॉल टूर्नामेंट, बैडमिंटन, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ है. घट गयी खेलों में अभिरूचि.उच्च स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन बंद होने से युवा वर्ग में भी खेल अभिरूची में काफी कमी आई है. शायद यही वजह है कि विगत वर्षों की अपेक्षा फिलहाल, बाहर आयोजित होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महेशपुर के खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं. क्या कहते हैं खेलप्रेमी प्रखंड के खेलप्रेमी सुनील कुमार त्रिवेदी, कृष्ण प्रसाद सिंह, शिवधन मुर्मू, भास्कर लाहिड़ी, मनोरंजन दास, सुजीत कुमार सिंह, चंचल सिंह, श्रवण भगत, मनोज कुमार सिंह, प्रसेनजीत सिंह, छोटन सिंह, दिलीप सिंह, कृष्णजीत सिंह सहित अन्य का मानना है कि उचित प्रोत्साहन व सहयोग मिलने से यह खेल मैदान फिर अपनी पुरानी पहचान वापस पाने में सफल हो पायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola