जीआरपी ने रेलवे खलासी को पीटा, घायल

Updated at :28 Nov 2013 2:57 AM
विज्ञापन
जीआरपी ने रेलवे खलासी को पीटा, घायल

साहिबगंज : जीआरपी थाना प्रभारी मनोज हांसदा के नेतृत्व में मंगलवार की रात स्टेशन परिसर से वाहनों को हटाने के दौरान हुई मारपीट में रेलवे खलासी प्रसन्नदीस विश्वास (21) जख्मी हो गया. इसके विरोध में बुधवार को डीआरएम एच गुप्ता के आगमन पर सैकड़ों कर्मियों ने जीआरपी थाना घेराव किया. सभी लोग थाना प्रभारी व […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जीआरपी थाना प्रभारी मनोज हांसदा के नेतृत्व में मंगलवार की रात स्टेशन परिसर से वाहनों को हटाने के दौरान हुई मारपीट में रेलवे खलासी प्रसन्नदीस विश्वास (21) जख्मी हो गया. इसके विरोध में बुधवार को डीआरएम एच गुप्ता के आगमन पर सैकड़ों कर्मियों ने जीआरपी थाना घेराव किया.

सभी लोग थाना प्रभारी व उसके जवान द्वारा किये गये मारपीट का विरोध कर रहे थे. डीआरएम श्री गुप्ता ने सभी लोगों को शांत कराया और कहा कि एसआरपी से बात कर इस पर कार्रवाई की जायेगी. इधर, थाना प्रभारी ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. वहीं डीआरएम को रेलकर्मी नील कमल मंडल, महेश तांती ने मारपीट करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola