सेल्स रिप्रजेनटेटिव ने की एक दिवसीय हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2015 3:16 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : एफएमआरएआइ एवं सिटू के अह्वान पर साहिबगंज जिला के तमाम मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेनटेटिव मौजूदा केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. संघ के सचिव अनंत कुमार वर्मा ने कहा कि राट्रीय स्तर पर हड़ताल 25 सूत्री मांगों को लेकर है. […]
विज्ञापन
साहिबगंज : एफएमआरएआइ एवं सिटू के अह्वान पर साहिबगंज जिला के तमाम मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेनटेटिव मौजूदा केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी एवं जन विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे. संघ के सचिव अनंत कुमार वर्मा ने कहा कि राट्रीय स्तर पर हड़ताल 25 सूत्री मांगों को लेकर है. जिसमें प्रमुख मांग 15,000 की न्यूनतम मजदूरी तय करने, श्रम कानूनों में छेड़छाड़ रोकने तथा दवा उद्योग में 100 प्रतिशत एफडीआइ के विरोध आदि की मांग है.
इस बाबत बीएसएसआर यूनियन साहिबगंज शाखा के जेएनराय पथ स्थित कार्यालय में बैठक कर विरोध प्रकट किया गया. जिसमें परशुराम सिंह, श्याम पोद्दार, रवि, अमित, मनोज, शैलेंद्र, मुकेश, आनंद, संजय, मिथुन, सुरेंद्र, परमानंद, अमृतेश, मनीष, अमित, गौतम, आशुतोष, कलिम, सुमित, निलेश, राजू, राकेश सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




