???::: ??-?????? ???? ? ????? ?? ??????? ?? ???????? ?? ?? ?????

Published at :16 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
???::: ??-?????? ???? ?  ????? ?? ??????? ?? ???????? ?? ?? ?????

ओके::: भू-गर्भीय हलचल व भूकंप की जानकारी अब साहिबगंज भी दे सकेगा आपदा प्रबंधन रांची के विशेषज्ञ पहुंचे साहिबगंज, रिक्टर मशीन की हुई मरम्मतीएक हजार किमी की रेडियस में होने वाली हलचल की जानकारी देगा यंत्र वीसेट के माध्यम से भूकंप मापी यंत्र सीधा जुड़ेगा सेटेलाइट लिंक सेक्षेत्र से साहिबगंज दे सकेगा भूकंप संबंधित जानकारीदो […]

विज्ञापन

ओके::: भू-गर्भीय हलचल व भूकंप की जानकारी अब साहिबगंज भी दे सकेगा आपदा प्रबंधन रांची के विशेषज्ञ पहुंचे साहिबगंज, रिक्टर मशीन की हुई मरम्मतीएक हजार किमी की रेडियस में होने वाली हलचल की जानकारी देगा यंत्र वीसेट के माध्यम से भूकंप मापी यंत्र सीधा जुड़ेगा सेटेलाइट लिंक सेक्षेत्र से साहिबगंज दे सकेगा भूकंप संबंधित जानकारीदो माह के अंदर पूर्ण होगा कामनगर प्रतिनिधि, साहिबगंज झारखंड राज्य के साहिबगंज जिले में भू-गर्भीय हलचल की स्थिति पर नजर अब सीधे सेटेलाइट के माध्यम से दिल्ली से रखी जायेगी. इस दिशा में राज्य आपदा प्रबंधन रांची ने कार्य प्रारंभ कर दिया है. बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ अमित कुमार साहिबगंज पहुंचे और सिदो कान्हू स्टेडियम में लगे भूकंप मापी यंत्र की मरम्मत की. उन्होंने बताया कि साहिबगंज में लगे भूकंप मापी यंत्र को वीसेट से जोड़कर सेटेलाइट से लिंक कर दिया जायेगा. यह कार्य एक व दो माह में पूर्ण कर लिया जायेगा. यंत्र के सेटेलाइट से लिंक हो जाने से साहिबगंज में होने वाले भूकंप व भू-गर्भीय हलचल पर अब सीधे दिल्ली से नजर रखी जायेगी. वहीं उन्होंने बताया कि खामियों को दूर कर इसे और भी हाईटेक बनाया जायेगा. वहीं भू-गर्भशास्त्र के प्रो डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि यहां लगा यंत्र आधुनिक है और इसका रेडियस एक हजार किमी तक का है. जो इस रेडियस में होने वाली किसी भी प्रकार की हलचल की जानकारी दे सकेगा. उन्होंने बताया कि मंगलवार को आये भूकंप का रेडियस 400 किसी के आसपास था. प्रो मौके पर आपदा प्रबंधन रांची के विशेषज्ञ अमित कुमार, साहिबगंज महाविद्यालय के भू-गर्भशास्त्र के प्रो डॉ रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola