नहीं आते हैं प्राचार्य

बोरियो : बोरियो राज्यकृत उच्च विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार के आवास पर जाकर लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में प्राचार्य मालतीवाला दास हमेशा विद्यालय में बिना सूचना के विद्यालय हमेशा बंद रहता है. खेलकूद की सुविधा नहीं देने, विकास शुल्क जबरन वसूल करने, शिक्षक द्वारा […]
बोरियो : बोरियो राज्यकृत उच्च विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार के आवास पर जाकर लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में प्राचार्य मालतीवाला दास हमेशा विद्यालय में बिना सूचना के विद्यालय हमेशा बंद रहता है.
खेलकूद की सुविधा नहीं देने, विकास शुल्क जबरन वसूल करने, शिक्षक द्वारा धमकी दी जाती है.इस संबंध पर बीडीओ कौशल कुमार ने जब विद्यालय का निरीक्षण किया तो पाया कि प्रधानाध्यापिका एवं चपरासी अनुपस्थित थे.
बीडीओ ने उपस्थिति व प्रबंध समिति की पंजी दो दिन में मांगी है. मौके पर छात्र रोहित प्रमाणिक, सूरज कुमार, दानयल मरांडी, बीरबल कुमार, नवरूद्दीन अंसारी, आजम अंसारी, सोनू कुमार, कौशल कुमार, शिवम कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










