??????????? ??? 75.06 ? ?????????? ??? 60 ??????? ?????

Published at :11 Dec 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
??????????? ??? 75.06 ? ?????????? ??? 60 ??????? ?????

लिट्टीपाड़ा में 75.06 व अमड़ापाड़ा में 60 प्रतिशत मतदान 11 दिसंबरफोटो संख्या- 11, 12, 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- मतदान कराते चुनाव कर्मी, कतार में खड़े मतदाता, मतदान केंद्र पर बैठे पदाधिकारी, सुरक्षा में तैनात पदाधिकारी.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड क्षेत्र के डोहंडा आंगनबाड़ी केंद्र स्थित बूथ संख्या 122 में शुक्रवार को हुए पुनर्मतदान शांतिपूर्ण […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा में 75.06 व अमड़ापाड़ा में 60 प्रतिशत मतदान 11 दिसंबरफोटो संख्या- 11, 12, 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- मतदान कराते चुनाव कर्मी, कतार में खड़े मतदाता, मतदान केंद्र पर बैठे पदाधिकारी, सुरक्षा में तैनात पदाधिकारी.प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड क्षेत्र के डोहंडा आंगनबाड़ी केंद्र स्थित बूथ संख्या 122 में शुक्रवार को हुए पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उपरोक्त बूथ पर 75.06 प्रतिशत मतदान हुआ. कुल 424 मतदाताओं में से 323 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस बूथ पर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद पद के लिए मतदाताओं ने अपना मत डाला. गौरतलब हो कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हो रहे उपरोक्त केंद्र स्थित बूथ पर मतदान कार्य के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों द्वारा मतपेटी में पानी डाल दिया गया था. जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उपरोक्त बूथ पर शुक्रवार को पुनर्मतदान कराया गया.सुरक्षा का था पुख्ता इंतजामडोहंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के बूथ संख्या 122 पर शुक्रवार को हुए पुनर्मतदान के दौरान सुबह प्रशासनिक पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा. मतदान शुरू होने से पूर्व बूथ पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज व एसडीपीओ किशोर कौशल पहुंच चुके थे. इसके अलावे अमड़ापाड़ा प्रक्षेत्र के इंस्पेक्टर अजीत कुजूर, बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी संतोष कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे. बूथ से सौ गज की दूरी पर ही तैनात थे पुलिस कर्मीउपरोक्त बूथ के 100 गज की दूरी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा केवल वोटरों को ही बूथों तक पहुंचने दिया जा रहा था. इस बूथ की मतपेटी को पानी में डाल दिये जाने के मामले को लेकर पुनर्मतदान के दिन पुलिस पदाधिकारी काफी मुश्तैद दिखे.उपायुक्त ने किया बूथ का निरीक्षणफोटो संख्या-15कैप्सन- मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीसी.उपायुक्त सुलसे बखला ने उपरोक्त बूथ में हो रहे पुनर्मतदान के दौरान उपरोक्त बूथ पर पहुंच कर मतदाताओं व बूथ कर्मी से बातचीत किया. डीसी ने मतदाताओं को जहां शांति पूर्ण मतदान करने की अपील की. वहीं मतदान केंद्र पर लगे मतदाताओं को निर्भिक हो कर निष्पक्ष चुनाव कराये जाने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, एसडीपीओ किशोर कौशल, बीडीओ राजीव कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी संतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.————————————————-अमड़ापाड़ा के बूथ संख्या 124 में हुआ 60 प्रतिशत मतदानफोटो संख्या- 16, 17 व 18कैप्सन- कतार में खड़े मतदाता, केंद्र में मौजूद पदाधिकारी व वृद्ध मतदाता मीरू मुर्मू.प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी भाग बूथ संख्या 124 में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. उपरोक्त बूथ में केवल वार्ड सदस्य पद के लिए मतदान हुआ. इस दौरान 3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ. सुबह से ही काफी ठंड व कोहरे होने के बावजूद मतदाताओं में वार्ड सदस्य पद के लिए हो रहे मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया. खास कर महिला व युवा मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. सुबह से ही अपने घरों के काम छोड़ कर महिला मतदाता बूथ पर लंबे कतार में खड़े हो कर अपना मतदान किया. मौके पर केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय दंडाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी राम कुमार मंडल, दंडाधिकारी सीओ विजय कुमार एवं एएसआई देवेंद्र कुमार, भरत सिंह मौजूद थे. वहीं गांव की 65 वर्षीय वृद्ध महिला मीरू मुर्मू ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola