?????? ?????. ?????? ?? ??? ???? ?? ???? ???? ???????, ???

Published at :11 Dec 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?????. ?????? ?? ??? ???? ?? ???? ???? ???????, ???

पंचायत चुनाव. मतगणना के लिए डीसी ने जारी किये निर्देश, कहा सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणनाहर रोज बदल जायेगी कर्मियों की ड्यूटी13 से 16 दिसंबर तक होगा मतगणना कार्यनिष्पक्ष व सजगता के साथ होगी मतों की गिनती600 कर्मी लगाये जायेंगे मतगणना कार्य मेंसंवाददाता, साहिबगंजपंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए मतों की गिनती 13 […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. मतगणना के लिए डीसी ने जारी किये निर्देश, कहा सीसीटीवी की निगरानी में होगी मतगणनाहर रोज बदल जायेगी कर्मियों की ड्यूटी13 से 16 दिसंबर तक होगा मतगणना कार्यनिष्पक्ष व सजगता के साथ होगी मतों की गिनती600 कर्मी लगाये जायेंगे मतगणना कार्य मेंसंवाददाता, साहिबगंजपंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए मतों की गिनती 13 से 16 दिसंबर तक साहिबगंज कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम व राजमहल के जेके उच्च विद्यालय व प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में होगी. मतगणना कार्य में कुल 600 कर्मियों को लगाया जायेगा. डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मतों की गिनती सीसीटीवी की निगरानी में होगी. पहले दिन 13 दिसंबर को सभी प्रखंडों के पांच-पांच पंचायतों के सभी पदों के मतों की गिनती होगी. इसके बाद 14 दिसंबर से पांच-छह पंचायतों के मतों की गिनती की जायेगी है. कहा प्रत्येक दिन मतगणना कर्मियों का टेबुल बदला जायेगा. एक टेबुल में तीन मतगणना कर्मी रहेंगे. उन्हें हर रोज प्रखंडवार बदल दिया जायेगा. इसका प्रत्येक दिन रेंडमाइजेशन होगा. डीसी ने कहा कि मतगणना कर्मियों पूरी तरह निष्पक्षता व सजगता के साथ मतगणना कार्य करना है. राजमहल अनुमंडल में मतगणना कार्य जिस पंचायत में पूर्ण हो जायेगा उन कर्मियों को अन्य प्रखंड में लगाया जायेगा. प्रशिक्षण में निर्वाची पदाधिकारियों ने कर्मियों वार्डवार व टेबुलवार रहेंगे.बज्रगृह की सुरक्षा का जायजा डीसी व एसपी ने लिया मतगणना को लेकर शुक्रवार को डीसी उमेश प्रसाद सिंह व एसपी सुनील भास्कर ने राजमहल व साहिबगंज के ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बताया कि मतगणना सीसीटीवी के निगरानी में होगी. सीसीटीवी से सभी पंचायत टेबुल को कवर किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola