ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Updated at :24 Nov 2013 4:29 AM
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा घोंघी गांव में शनिवार दोपहर चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय शांतनु कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार चानन निवासी सतीश कुमार का ट्रैक्टर पहाड़ की खदान से उतर रहा था. इसी बीच कबूतर खोपी निवासी शांतनु यादव […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा घोंघी गांव में शनिवार दोपहर चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 21 वर्षीय शांतनु कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार चानन निवासी सतीश कुमार का ट्रैक्टर पहाड़ की खदान से उतर रहा था.

इसी बीच कबूतर खोपी निवासी शांतनु यादव ट्रैक्टर के सामने आ गया. जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. मौके से ड्राइवर फरार हो गया. सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र राम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. ड्राइवर को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola