???????? ? ?????? ?????? ??? ?????? 132 ????? : ????

Published at :10 Dec 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
???????? ? ?????? ?????? ??? ?????? 132 ????? : ????

साहिबगंज व राजमहल मतगणना में लगेंगे 132 टेबुल : डीसी फोटो नं 10 एसबीजी 1 हैं.कैप्सन: गुरूवार को डीसी.संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज व राजमहल में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय में बने ब्रजगृह में बोरियो, बरहेट, मंडरो व साहिबगंज तथा राजमहल […]

विज्ञापन

साहिबगंज व राजमहल मतगणना में लगेंगे 132 टेबुल : डीसी फोटो नं 10 एसबीजी 1 हैं.कैप्सन: गुरूवार को डीसी.संवाददाता, साहिबगंजसाहिबगंज व राजमहल में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय में बने ब्रजगृह में बोरियो, बरहेट, मंडरो व साहिबगंज तथा राजमहल के जेके उच्च विद्यालय व प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में राजमहल, उधवा, तालझारी, बरहरवा व पतना प्रखंड की मतगणना होगी. उन्होंने कहा कि राजमहल-18, उधवा -18, तालझारी-12, पतना-16, बरहरवा-16, बरहेट-14, बोरियो-14, मंडरो-12, साहिबगंज- 12 टेबुल बनाये गये हैं, जिसमें कुल 396 कर्मचारी लगेंगे. प्रत्येक टेबुल में तीन कर्मचारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं, जबकि सहायक व निर्वाची पदाधिकारी व ब्रजगृह प्रभारी लगभग 300 तैनात किये जायेंगे. मतगणना पर्यवेक्षक-170, अतिथि मतगणना सहायक-167, मतगणना सहायक-210, सुपरवाइजर-1, मतगणना ऑफिसर-2 लगेंगे. उन्होंने कहा कि 166 पंचायत के लिए तीनों चरण में शांतिपूर्वक पूर्वक मतदान का कार्यक्रम किया गया. मतगणना 13 से 16 दिसंबर तक चलेगा. सबसे पहले साहिबगंज, मंडरो, पतना व तालझारी का रिजल्ट आयेगा. इसके बाद बरहरवा, बरहेट, बोरियो, अंतिम में उधवा व राजमहल का रिजल्ट आयेगा. एक टेबुल में पांच बूथ /पंचायत का मतगणना सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगा. बाद में प्रथम दिन के कर्मी दूसरे प्रखंडो में मतगणना का कार्य करेगें. वार्ड सदस्य में 4135 प्रत्याशी, मुखिया में 965 प्रत्याशी, पंचायत समिति में 833 प्रत्याशी, जिप में 131 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा. उन्होंने कहा कि मतगणना में कोई भी दागी व्यक्ति या सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि के लोग तथा शहरी क्षेत्र के लोग अभिकर्ता नहीं बन सकते हैं. मतगणना हॉल में ढ़ाई ढ़ाई घंटे बाद रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा. साथ ही मतगणना स्थल के 100 मीटर की दूरी तक धारा 144 लागू कर दिया गया है.प्रशिक्षण कलसाहिबगंज . मतगणना सहायक व मतगणना कर्मी का प्रशिक्षण 12 दिसंबर को समाहरणालय के प्रांगण में सुबह 10 बजे दिया जायेगा. जिसमें मतगणना पर्यवेक्षक 170, अतिरिक्त मतगणना सहायक 167, मतगणना सहायक-210 को डीसी , एसपी सहित कई वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे. यह जानकारी पंचायत राज पदाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola