????? ???????? ????? ??????

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 10 दिसंबर फोटो संख्या- 14 व 15 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- स्वागत गान प्रस्तुत करती बच्ची व उपस्थित पदाधिकारी गण. प्रतिनिधि, महेशपुरमानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में हाथीमारा मिशन स्थित संत स्तानिस्लॉस मध्य व उच्च विद्यालय में मौलिक अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता सह विधिक जागरूकता […]
विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 10 दिसंबर फोटो संख्या- 14 व 15 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- स्वागत गान प्रस्तुत करती बच्ची व उपस्थित पदाधिकारी गण. प्रतिनिधि, महेशपुरमानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में हाथीमारा मिशन स्थित संत स्तानिस्लॉस मध्य व उच्च विद्यालय में मौलिक अधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एसीजेएम रमेश चंद्रा, स्थायी लोक अदालत सदस्य त्रिवेणी प्रसाद भगत, पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार यादव ने किया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्रा ने बताया कि अगर किसी को लगता है कि उसके अधिकार का हनन किया जा रहा है तो वैसे व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आवेदन दे सकते हैं. वहीं मूल अधिकार विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हाथीमारा मिशन स्कूल के कक्षा सात के छात्रों ने हिस्सा लिया. निबंध प्रतियोगिता में अनिता मुर्मू प्रथम, सरोजनी किस्कू द्वितीय तथा संतोष हांसदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद्रा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




