लाखों की सोना चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Published at :10 Dec 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की सोना चोरी मामले में दो गिरफ्तार

बरहरवा/फरक्का : मुंबई के काला चौकी के एक दुकान से 3.179 केजी सोना चोरी मामले में फरक्का थाना पुलिस व मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान चला कर झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी और बेगमगंज गांवों से दो सोना चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के […]

विज्ञापन
बरहरवा/फरक्का : मुंबई के काला चौकी के एक दुकान से 3.179 केजी सोना चोरी मामले में फरक्का थाना पुलिस व मुंबई पुलिस ने विशेष अभियान चला कर झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी और बेगमगंज गांवों से दो सोना चोरों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोना चोरी मामले में मुंबई कालाचौकी थाना में कांड संख्या 215/13 में 12 अभियुक्त के विरूद्ध मामला दर्ज है. मुंबई कालाचौकी पुलिस इंस्पेक्टर बीएम देशमुख के सूत्रों के अनुसार झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला के राधानगर थाना अंतर्गत कटहलबाड़ी के मदन माल स्वर्णकार और बेगमगंज गांव के रविउल आलम तथा इन के साथ अन्य 10 सदस्यों ने 30 जून 2015 की रात काला चौकी मुंबई में एक सोना की दुकान में ताला तोड़ कर सोना सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली थी.
सूत्रों के मुताबिक चोरी किये गये सोना की कीमत बाजार में 82 लाख 65 हजार 400 रुपये आंकी जा रही है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई ले गई. इधर मुंबई पुलिस व फरक्का थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से साहिबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में चलाये गये उपरोक्त छापेमारी अभियान की भनक तक राधानगर थाना पुलिस को नहीं लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola