?????? ? ????? ??????? ?? ????? ????

Published at :09 Dec 2015 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ? ????? ??????? ?? ????? ????

मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज प्रतिनिधि, महेशपुरथाना क्षेत्र के ऐंठापाड़ा निवासी केशव घोष द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर अभियोजन वाद संख्या 336/15 के आधार पर महेशपुर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 237/15 दर्ज किया गया है. भादवि की धारा 406, 420, 467, 468, 354, 323, 34 […]

विज्ञापन

मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज प्रतिनिधि, महेशपुरथाना क्षेत्र के ऐंठापाड़ा निवासी केशव घोष द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दायर अभियोजन वाद संख्या 336/15 के आधार पर महेशपुर थाना में तीन लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 237/15 दर्ज किया गया है. भादवि की धारा 406, 420, 467, 468, 354, 323, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. न्यायालय में दायर अभियोजन वाद में केशव घोष ने कहा है कि तीन मई 2014 को जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रेलर दिलाने के नाम पर हाथकाठी हिरणपुर निवासी रामचंद्र साहा ने 85 हजार रुपये तीन किश्त में लिया. जिसके बाद बलियाडंगा एसबीआइ शाखा में ऋण लेने के लिए खाता संख्या 33833875857 व ऋण खाता संख्या 3399482695, 33925345191 खुलवा दिया गया. इसमें केशव प्रसाद ने 2.53 लाख रुपये जमा किया. इसके बाद उसके नाम से 7.58 लाख रुपये की ऋण स्वीकृत हुआ. जबकि ट्रैक्टर का मूल्य 8 लाख 41 हजार 803, ट्रेलर का 85 हजार, वाहन निबंधन व बीमा 30 हजार अर्थात कुल 9 लाख 56 हजार 803 रुपये होता है. परंतु बैंक द्वारा उसे केवल ट्रैक्टर मुहैया कराया गया जबकि ट्रेलर उन्हें नहीं दी गयी. साथ ही उन्हें इसकी कागजात भी नहीं दी गयी. उल्टे बाद में हाथकाठी निवासी रामचंद्र साहा तथा एलआइसी दुमका कॉलोनी निवासी अरुण पंजियारा ने तीन जुलाई 2015 को उसके घर पर आ कर जबरन ट्रैक्टर ले जाने की बात कही. जिसका विरोध करने व कागजात तथा ट्रेलर की मांग करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. बीच-बचाव करने आये उसकी पत्नी के साथ भी उपरोक्त दोनों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola