20 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम : डीइओ

Updated at :15 Nov 2013 5:11 AM
विज्ञापन
20 को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम : डीइओ

स्थापना दिवस समिति की हुई बैठक साहिबगंज : राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय व समन्वय विभाग के निर्देश पर 20 नवंबर को झारखंड के 13वां स्थापना दिवस सिदो-कान्हू स्टेडियम में मनाया जायेगा. यह बात डीइओ उदय नारायण शर्मा ने कही. गुरुवार को उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में स्थापना दिवस समिति की बैठक की. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस समिति की हुई बैठक

साहिबगंज : राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय व समन्वय विभाग के निर्देश पर 20 नवंबर को झारखंड के 13वां स्थापना दिवस सिदो-कान्हू स्टेडियम में मनाया जायेगा. यह बात डीइओ उदय नारायण शर्मा ने कही. गुरुवार को उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में स्थापना दिवस समिति की बैठक की.

उन्होंने कहा : उस दिन स्टेडियम में विकास प्रदर्शनी कैंप लगाया जायेगा. इसका उदघाटन मंत्री साइमन मरांडी करेंगे. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये कमेटी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रओं को हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है.

मौके पर डीएसइ सुरेंद्र पांडे, अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र शिंकू, शिक्षक सुमना राय, जिला जेंडर समन्वयक अनिमा सिंह, पीजीटी परितोष चौधरी, रामरेखा कुमार, आरती कुमारी के नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, संत जेवियर्स, बालिका उवि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola