?????????? ???????? ?? ????? ??? ??? ???????????? ??? ??? ?????, ??? ??? ??? ??? ???? ???? 92 ??????? ?????, ??????? ??? ??? ????? ?? ????

लाठीपार्टी होमगार्ड के सहारे हुआ तीन अतिसंवेदनशील बुथ में मतदान, उसी बुथ में हुआ सबसे अधिक 92 प्रतिशत मतदान, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय राजमहल 28 नवंबरफोटो है7- अयोध्या स्थित अतिसंवेदनशील बूथ में तैनात लाठीपार्टी होमगार्ड के जवान.प्रतिनिधि, तीनपहाड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में तालझारी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अयोध्या स्थित […]
लाठीपार्टी होमगार्ड के सहारे हुआ तीन अतिसंवेदनशील बुथ में मतदान, उसी बुथ में हुआ सबसे अधिक 92 प्रतिशत मतदान, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय राजमहल 28 नवंबरफोटो है7- अयोध्या स्थित अतिसंवेदनशील बूथ में तैनात लाठीपार्टी होमगार्ड के जवान.प्रतिनिधि, तीनपहाड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में तालझारी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अयोध्या स्थित अतिसंवेदनशील बुथ संख्या 104, 105, 106 में होमगार्ड के हाथों सुरक्षा व्यवस्था दिया गया. अतिसंवेदनशील इन तीनों बुथों में लाठी पार्टी होमगार्ड के सहारे सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा देना प्रशासन की लापरवाही जाहिर होता है. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय अयोध्या स्थित बुथ में सबसे अधिक 92 प्रतिशत मतदान हुआ है. जबकि यूएमएस धनबाद में सबसे कम 53 प्रतिशत मतदान हुआ है. अयोध्या स्थित अतिसंवेदनशील बुथ की सुरक्षा होमगार्ड के सहारे व प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान उसी बूथ में होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




