???::: ????? ?? ???? ??? ??? ?? ?? ?? ???

ओके::: ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत शव की नहीं हो सकी है पहचान 27 नवंबरफोटो संख्या- 03 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन-घटना स्थल पर पहुंचे लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़-कोटालपोखर रेलखंड में सेजा गांव के समीप पोल संख्या 159/7 के समीप एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो […]
ओके::: ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत शव की नहीं हो सकी है पहचान 27 नवंबरफोटो संख्या- 03 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन-घटना स्थल पर पहुंचे लोगनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पाकुड़-कोटालपोखर रेलखंड में सेजा गांव के समीप पोल संख्या 159/7 के समीप एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार डाउन रेल लाइन से कोटालपोखर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर आरपीएफ के जवान व मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेजा. वहीं शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. पहले भी हो चुका है हादसाकोटालपोखर-तीलभीटा रेलखंड के पोल संख्या 159/7 के समीप पहले भी कई बार घटना हो चुकी है. उल्लेखनीय है कि छह माह पूर्व सेजा गांव के एक युवक व एक युवती की उसी स्थान पर ट्रेन से कट कर मौत हो गयी थी. उपरोक्त युवक व युवती प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की थी. कहते हैं थाना प्रभारीमुफस्सिल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परंतु अब तक शव की पहचान नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




