बमबारी मामले में हुआ एफआइआर

Updated at :13 Nov 2013 4:46 AM
विज्ञापन
बमबारी मामले में हुआ एफआइआर

केदार यादव पर जान लेवा हमला के मामले में दाहू यादव सहित 13 नामजद व तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज साहिबगंज :बेलगाम अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े पत्थर व्यवसायी पर हुए हमले के दो दिन बाद भी साहिबगंज पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है. एक तरफ जहां लोग डरे सहमे हैं वहीं दूसरी तरफ […]

विज्ञापन

केदार यादव पर जान लेवा हमला के मामले में दाहू यादव सहित 13 नामजद तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज :बेलगाम अपराधियों द्वारा दिन दहाड़े पत्थर व्यवसायी पर हुए हमले के दो दिन बाद भी साहिबगंज पुलिस अंधेरे में ही तीर चला रही है. एक तरफ जहां लोग डरे सहमे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कोरे सब्जबाग दिखाते हुए एफआइआर दर्ज कर लिया है. इसमें 16 लोगों को नामजद बनाया गया है.

लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. पुलिस अपने पुराने राग अलाप रही है कि अनुसंधान चल रहा है, लेकिन इसकी कोई निश्चित समय सीमा नहीं! अपराध की यह कोई नई घटना शहर में नहीं, इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पुलिस तत्परता नहीं दिखाती. इसी घटना की बात की जाय तो पत्थर व्यवसायी पर दो दिन पूर्व अपराधियों ने गोली बम चलाये. लेकिन मामला दर्ज होने में दो दिन का समय लग गया.

दो दिन बाद हुआ मामला दर्ज

साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना में विमल यादव पिता किसुन यादव छोटा जिरवाबाड़ी निवासी के ब्यान पर धारा 147,148,149,307,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार दिन के सुबह 9:30 बजे शांतिनगर से अपने मजदूर से बातचीत कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौटने के दौरान गोला बारी की गयी. उस समय केदार यादव पिता वंशीधर यादव भी साथ में थे जो मोटरसाइकिल चला रहे थे.

मैं पिछले बैठा था ज्यों ही हमलोग शांतिनगर से पोचाड़ा वाले मजदूर से बात कर के प्रेमनगर मोड़ पर घुम रहे थे तभी वहां पर पहले से घात लगाये बैठे लगभग 15 आदमी ने जान मारने की नियत से हमलोगों पर बम गोली से हमला कर दिया.

बम छिटक कर बगल में जा गिरा गोली छू कर निकल गयी,जो दाहू यादव के द्वारा चलाया गया. एक गोली केदार यादव के दाहिने तरफ पीठ में लग गयी बम का छीटा भी केदार यादव को लग गया.

हमलोग मोटरसाइकिल से गिर गये. मेरे द्वारा हल्ला करने पर बम गोली की आवाज सुनकर कुछ पहुंचे जिसके बाद अपराधी भागने लगे. अपराधी कह रहे थे दाहू यादव के खिलाफ जो जायेगा उसका यही हाल होगा. प्राथमिकी में कहा गया है कि घटना के कारण वेरियर के डाक में हम लोगों ने भाग लिया था जिसमें दाहू यादव ने धमकी दी थी कि जान से मार दूंगा.

इन्होंने किया पहचान

घटना स्थल पर वंशीधर यादव, किसुन यादव, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, संजय यादव,गौतम यादव, धर्मेंद्र यादव लोग पहुंच अपराधियों का पहचान किया.

नामजद अभियुक्त

दाहू यादव, फिरोज यादव, दोनों पिता पशुपत यादव साकिन शोभनपुर भट्ठा, अभिषेक मंडल, मनोज मंडल, रामकिशुन मंडल तीनों पिता दुखू मंडल साकिन प्रेमनगर थाना जिरवाबाड़ी, दिनेश यादव पिता कैलाश यादव, लड्डू यादव पिता सियाराम यादव, रामप्रीत मंडल पिता दुखू मंडल, विक्की मंडल पिता स्व सुखदेव मंडल, कृष्ण मंडल पिता मंगरू मंडल, संतोष चौरसिया पिता जयप्रकाश चौरसिया, मुन्ना मंडल चानन एवं तीन अन्य जो अज्ञात है.

बेहतर इलाज के लिए कोलकता रेफर

अपराधियों को भाग जाने के बाद केदार यादव को इलाज के लिए डॉ विजय के यहां ले जाया गया है. इस दौरान थाना को सूचना डॉक्टर ने दी. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने मालदा रेफर कर दिया. वहां से डॉक्टरों ने कोलकाता रेफर कर दिया.जहां उनका इलाज चल रहा है.

कौन है दाहू यादव

दाहू यादव एक कुख्यात अपराधी है जो जिले के कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है. जिले में समानांतर सरकार भी चलाता है गूंडा एक्ट जैसे संगीन अपराधों का अभियुक्त रह चुका है.

थाना प्रभारी राजेंद्र राम ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

थाना प्रभारी राजेंद्र राम, साहिबगंज

इस मामले से जुड़े किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एक टीम का गठन किया गया है. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

एसपी अवध बिहारी राम, साहिबगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola