???? ??? ?? ????? ?????? ?????? ????

कथित रूप से अपहृत किशोरी पहुंची थानाप्रतिनिधि, रामगढ़ (दुमका)रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमड़ापहाड़ी पंचायत से एक पहाडिया किशोरी के कथित तौर पर अपहरण की सूचना दिये जाने के दो दिन बाद उसके सकुशल वापस लौट जाने की सूचना है. पहाडिया किशोरी का यह अपहरण 16 नवंबर को हुआ था. इस मामले को लेकर किशोरी के […]
कथित रूप से अपहृत किशोरी पहुंची थानाप्रतिनिधि, रामगढ़ (दुमका)रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमड़ापहाड़ी पंचायत से एक पहाडिया किशोरी के कथित तौर पर अपहरण की सूचना दिये जाने के दो दिन बाद उसके सकुशल वापस लौट जाने की सूचना है. पहाडिया किशोरी का यह अपहरण 16 नवंबर को हुआ था. इस मामले को लेकर किशोरी के पिता ने रामगढ़ थाना में 8 लोगों द्वारा अपहरण कर लिये जाने को लेकर आवेदन दिया था. कहा था कि रानीश्वर के रिंकु पुजहर उनकी बेटी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया. आवेदन में रिंकु के पिता सुकन पुजहर, माता विलासी देवी तथा जिरूलीया के लक्ष्मण कुंवर, सुधीर कुंवर सहित 8 लोगों पर अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक यह मामला प्रेम प्रसंग का था. रानीश्वर के रिंकु पुजहर के चाचा की शादी रामगढ़ के जिरूलीया गांव में हुई है. जिसके बाद से ही रिंकु का यहां आना जाना लगा रहता था. इसी बीच रिंकु पुजहर और पूनम के बीच प्रेम हो गया. बताया जाता है कि इस बात को लेकर लड़की के परिजनों में नराजगी थी और करीब 1 साल पहले लड़की के पिता ने रिंकु पुजहर को उसकी बेटी से ना मिलने जुलने की हिदायत दी थी, लेकिन वह नहीं माना. इधर दो दिनों के बाद बुधवार को पूनम उक्त युवक के परिजनों के साथ रामगढ़ थाना पहुंची और यहां उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी. उसने थाना में यह भी बताया कि उसके पिता उसके साथ बराबर मारपीट करते थे. समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था. …………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




