???::?????? ?????????? ??? ???????? ????? ??????

ओके::फुटबॉल टूर्नामेंट में दरियापुर बरहेट विजेता –बंगाली क्लब मालदा को 0-1 से हरायाप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र के पेटखस्सा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 0-1 से दरियापुर बरहेट ने बंगाली क्लब मालदा को हरा दिया. जय हिंद क्लब बरहेट के तत्वावधान में खेल समिति जय हिंद क्लब पेटखस्सा द्वारा आयोजित 16 टीमों का दो […]
ओके::फुटबॉल टूर्नामेंट में दरियापुर बरहेट विजेता –बंगाली क्लब मालदा को 0-1 से हरायाप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र के पेटखस्सा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 0-1 से दरियापुर बरहेट ने बंगाली क्लब मालदा को हरा दिया. जय हिंद क्लब बरहेट के तत्वावधान में खेल समिति जय हिंद क्लब पेटखस्सा द्वारा आयोजित 16 टीमों का दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में जेएससी क्लब दरियापुर एवं बंगाली क्लब मालदा के बीच फाइनल मैच खेला गया था. दोनों टीमों के बीच जबरदस्त समानांतर खेल हुआ. अंत में पेनाल्टी शूट में मैच का निर्णय हुआ. जिसमें दरियापुर ने एक गोल से जीत दर्ज की. जिसमे प्रथम पुरस्कार अंजित भगत उर्फ लालू भगत ने नकद 50 हजार रुपये विजेता टीम को दिया. द्वितीय पुरस्कार सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार महतो ने नकद 35 हजार रुपये उप विजेता को देकर प्रोत्साहित किया. जबकि तीसरा चंद्रदीपा मड़ैया ओला तथा सारजम घुटू को 8-8 हजार रुपये दिलीप भगत ने प्रदान किया. मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष गमलियल हेंब्रम, सचिव प्रधान सोरेन के अलावे क्लब कि अन्य सदस्य, खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




