?????? ???????????? ?? ?????? ?????? ?? ??????? ?? ???

पंचायत प्रतिनिधियों पर नसीपुर पंचायत की महिलाओं की रायझूठे वादे करने वाले को सबक सिखायेंगे नगर प्रतिनिधि, पाकुड़- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधि तेज हो गई है. पाकुड़ सदर प्रखंड में अगामी 20 नवंबर को पंचायत चुनाव होना है. चुनाव को लेकर खास कर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं ऐसी […]
पंचायत प्रतिनिधियों पर नसीपुर पंचायत की महिलाओं की रायझूठे वादे करने वाले को सबक सिखायेंगे नगर प्रतिनिधि, पाकुड़- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधि तेज हो गई है. पाकुड़ सदर प्रखंड में अगामी 20 नवंबर को पंचायत चुनाव होना है. चुनाव को लेकर खास कर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. महिलाएं ऐसी जनप्रतिनिधि का चुनाव करना चाहती है जो योग्य, शिक्षित तथा दु:ख-सुख में साथ देने वाला हो. चुनाव में महिलाएं सोच-समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहती है. वे ऐसे प्रत्याशी का चयन करना चाहती है जो उनके पंचायत का चहुंमुखी विकास करने में सक्षम हो. प्रस्तुत है नसीपुर पंचायत के महिलाओं की राय……… इस बार पंचायत चुनाव में शिक्षित एवं स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करेंगे. ताकि हमारे गांव व समाज का चहुंमुखी विकास हो सके. फोटो संख्या- 16- दुलार हांसदा झूठे वायदे कर चुनाव के नाम पर बहला-फुसला कर वोट लेने वाले प्रत्याशी को इस बार बाहर का रास्ता दिखायेंगे. सुख-दुख में साथ देने वाले प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे.फोटो संख्या-17-नाचोन सोरेन गांव में सड़क, पानी, बिजली की गंभीर समस्याएं हैं. इन समस्याओं का निदान करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग करेंगे. समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे.फोटो संख्या-18-सुनीता किस्कू गांव में गरीबों का राशन कार्ड सही ढंग से नहीं बन पाया है. इंदिरा आवास भी नहीं मिल पाया है. इस बार वैसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे जो इन समस्याओं को दूर करने के लिए पहल करेंगे.फोटो संख्या-19-लुखी टुडू लोक-लुभावन वायदों में न पड़ कर वैसे प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे जो वायदे नहीं बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम करेंगे.फोटो संख्या-20-बाहामुनी सोरेन इस बार गरीबों के हक में आवाज बुलंद करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे ताकि गरीबों को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं मिल सके. फोटो संख्या-21-फूल सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




