?????? ?? ???? ??? ??? ????? ?? ??? ???????

धनतेरस पर जिले में तीन करोड़ का हुआ कारोबार फोटो नं0 9 एसबीजी 8,9 है.कैप्सन-सोमवार को स्वर्णकार की दुकान में उमड़ी भीड़.बरतन दुकान में समान खरीदते लोग.प्रभात खबर टोली, साहिबगंज/मंडरो/बोरियोहिंदुओं के महान पर्व दीपावली के पूर्व भगवान धन्वंतरी की जयंती पर सोमवार को शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों, कस्बों में लोगों ने जमकर खरीदारी […]
धनतेरस पर जिले में तीन करोड़ का हुआ कारोबार फोटो नं0 9 एसबीजी 8,9 है.कैप्सन-सोमवार को स्वर्णकार की दुकान में उमड़ी भीड़.बरतन दुकान में समान खरीदते लोग.प्रभात खबर टोली, साहिबगंज/मंडरो/बोरियोहिंदुओं के महान पर्व दीपावली के पूर्व भगवान धन्वंतरी की जयंती पर सोमवार को शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों, कस्बों में लोगों ने जमकर खरीदारी की. मिली जानकारी के अनुसार राजमहल, बरहरवा, मंडरो, बोरियो, बरहेट, कोटालपोखर, तालझारी, पतना, उधवा क्षेत्र में तीन करोड़ की खरीदारी की. इधर दुकानदारों द्वारा भी ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सड़क किनारे भी स्टॉल लगाये थे. धनतेरस को लेकर शहर में स्थायी दुकानों के साथ ही मौसमी दुकानें भी सज गयी. वहीं धनतेरस पर बाजार में बरतन की उपेक्षा, इलेक्ट्रिकल व इलेक्टॉनिक्स गुड्स, सोना चांदी के सिक्के व गहनों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही. शहर के चौक बाजार व कॉलेज रोड के इलेक्टॉनिक्स दुकानों में टीवी, फ्रीज, आयरन, की दुकानों में भीड़ लगी हुई है.75 लाख के रुपये के बरतन की हुई खरीदारीशहर में धनतेरस के अवसर पर 75 लाख रुपये के बरतन की खरीदारी लोगों ने की. लोगों ने मौके पर विभिन्न किस्मों के बरतन की दुकानें सड़क के दोनों किनारों पर लग गयी थी. शहर के चौक बाजार, बाटा रोड, कॉलेज रोड में सड़कों के किनारे बरतन की मौसमी दुकानें लगी हुई थी. इस बाबत दुकानदार नितेश, महेश वर्मा, जितेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि हालांकि पहले की तरह धनतेरस पर बर्त्तनों की बिक्री नहीं होती है. लोग अब बरतन की जगह इलेक्टॉनिक्स गुड्स की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं.मोटरसाइकिल शोरूम से 61 बाइक की हुई बिक्रीशहर के चार मोटरसाइकिल शोरूम में 61 बाइक की बिक्री हुई. जिसकी कीमत 32 लाख रुपये आंकी गयी है. अंत्रिज शोरूम के मैनेजर भगवान कुमार ने बताया कि 25 बाइक बेचे. टीभीएस शोरूम के इंचार्ज मुरलीधर ठाकुर ने बताया कि 28 बाइक की बिक्री हुई. वही हीरो एवं होंडा, यामाहा शोरूम में कुल 8 बाइक की बिक्री हुई है. इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व से हीं ग्राहकों द्वारा बाइक की बुकिंग करायी गयी थी.धनतेरस पर जमकर हुई कलर टीवी व वाशिंग मशीन की बिक्रीशहर के इलेक्टॉनिक्स दुकानों में पांच सौ कलर टीवी की बिक्री हुई. इस बाबत दुकानदार बालकृष्ण, सुरेश पोद्दार ने बताया कि दुकानदारों के द्वारा ग्राहकों को लुभाने के लिए दर्जनों कम्पनियों के सब डीलर द्वारा तरह-तरह के इनामी स्क्रैच कूपन व गिफ्ट आयटम प्रोडक्ट के साथ दिया गया. चांदी के सिक्के व सोने के जेवर भी खूब बिकेधनतेरस पर सोना व चांदी के सिक्के की भी खूब बिक्री हुई. पहले से ही सैकड़ों लोगों ने चांदी के सिक्के को बुक कर लिया था. जबकि सोने के जेवर व सिक्के शहर के कई स्वर्णकार के दुकान से लोगों ने खरीदारी की. चांदी के सिक्के के भाव 900 रुपये प्रति पीस तथा सोने के सिक्के 2 से 20 ग्राम तक के प्रति पीस लोगों ने खरीदी. इसके अलावे गरीब से लेकर अमीर तक के लोग अपने समंजस्य के तहत खरीदारी की. शहर के चौक बाजार, बाटा रोड, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड में देर रात तक भीड़ लगी रही. अनुमानत: लगभग एक करोड़ रुपये की सोने, चांदी के समान की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










