नहाने के दौरान डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
नहाने के दौरान डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

बरहेट थाना क्षेत्र के बड़ा दलदली गांव में मंगलवार को बड़ा नाला में डूबने से 6 वर्षीय ऋतिक तूरी की मौत हो गई। ऋतिक गांव के ही बच्चों के साथ नहाने गया था, तभी गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को निकाला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस दुःखद घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन अत्यंत व्यथित हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बरहेट. बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा दलदली गांव के समीप मंगलवार को बड़ा नाला में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा दलदली गांव निवासी हृदय तूरी का 6 वर्षीय पुत्र ऋतिक तूरी गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ बड़ा नाला में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया और उसकी मृत्यु हो गयी. सूचना मिलते ही परिजन बड़ा नाला पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है, जबकि परिजन रो-रो कर अत्यंत दुःखी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola