याद किये गये लौह पुरुष

Updated at :01 Nov 2013 2:59 AM
विज्ञापन
याद किये गये लौह पुरुष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण साहिबगंज : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष सिद्धेश्वर मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को शहर के पटेल चौक पर मनायी गयी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, राजमहल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अरुण मंडल, पटेल […]

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

साहिबगंज : लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती गुरुवार को पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष सिद्धेश्वर मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को शहर के पटेल चौक पर मनायी गयी.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, राजमहल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अरुण मंडल, पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष सिद्धेश्वर मंडल, डॉ विजय कुमार, डीएसपी शशिभूषण, मुरलीधर ठाकुर सहित दर्जनों गण्यमान्य लोगों ने पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सिधेश्वर मंडल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय को पटेल जी की तसवीर देकर सम्मानित किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री मंडल ने कहा कि सरदार पटेल सच्चे देश भक्त थे.

यदि वे प्रधान मंत्री होते तो अखंड भारत का सपना पूरा होता, आज जरूरत है सरदार पटेल के पद चिह्न् पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करने का.

मौके पर डॉ विजय कुमार, डीएसपी शशिभूषण, कमल महावर, अनवर अली, नगर थाना प्रभारी विनोदानंद सिंह, रंजीत साह, कल्याण श्रीवास्तव, अभिक्राम सिंह, अधिक लाल पासवान, सुरेश बजाज, सत्यनारायण भगत, झरिलाल, मंटा मंडल, सत्यनारायण सिन्हा, मुरलीधर ठाकुर, अजमत हुसैन, अधिवक्ता रामानंद प्रसाद, मो आजाद हुसैन, जामुन दास, विनोद यादव, पशुराम मालाकार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola