अगलगी के बाद से चौक बाजार में पसरा सन्नाटा

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड के यादव नगर चौक बाजार में अगलगी के दो दिनों बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानदार अपने–अपने दुकानों से बचे सामानों को ढूंढ रहे हैं. मालूम हो कि रविवार रात अगलगी की घटना में छह दुकानें खाक हो गयी थी. इसमें लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गयी थी. कपड़ा […]
कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड के यादव नगर चौक बाजार में अगलगी के दो दिनों बाद भी सन्नाटा पसरा हुआ है. दुकानदार अपने–अपने दुकानों से बचे सामानों को ढूंढ रहे हैं. मालूम हो कि रविवार रात अगलगी की घटना में छह दुकानें खाक हो गयी थी. इसमें लाखों रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गयी थी.
कपड़ा व मोटर पार्टस की दुकान को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है. स्थानीय दुकानदार सलीम ने बताया कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो पूरा बाजार ही इसकी चपेट में आ जाता. इस घटना के बाद झामुमो नेता मो मुशब्बर ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया.
वहीं दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा विनोद राम के निर्देश पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने घटनास्थल का मुआयना किया. मौके पर उप मुखिया तौसिफ, प्रखंड अध्यक्ष मोजामिल हक, अब्दुल बासे सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










