सड़क हादसे में हवलदार की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2013 3:08 AM
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस व पूर्वी रेलवे फाटक के बीच एनएच 80 के पुलिया के समीप सोमवार की रात डंपर की चपेट में आने से हवलदार सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो गयी. श्री प्रसाद को दुर्गा पूजा मेले में प्रतिनियुक्त किया गया था. जानकारी के अनुसार, रात 10 बजे एक […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के बिजली ऑफिस व पूर्वी रेलवे फाटक के बीच एनएच 80 के पुलिया के समीप सोमवार की रात डंपर की चपेट में आने से हवलदार सुरेंद्र प्रसाद की मौत हो गयी. श्री प्रसाद को दुर्गा पूजा मेले में प्रतिनियुक्त किया गया था.
जानकारी के अनुसार, रात 10 बजे एक डंपर ने श्री प्रसाद को टक्कर मार दी. आनन–फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां इलाज के दौरान रात एक बजे उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे डीएसपी शशिभूषण, मेजर अवध बिहारी सिंह, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र राम सदर अस्पताल पहुंचे तथा मृतक हवलदार सुरेंद्र प्रसाद के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव को पुलिस लाइन भेजा गया.
यहां एसपी अवध बिहारी राम, डीएसपी श्री भूषण, मेजर श्री सिंह, सदर इंस्पेक्टर जीपी सिंह, जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी श्री राम सहित पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व पुलिस जवानों ने हवलदार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पदाधिकारियों व पुलिस जवानों ने शव पर पुष्प अर्पित भी किया.
इस संबंध में जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी श्री राम ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक फरार हो गया है, लेकिन डंपर का नंबर अंकित कर लिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. शव को पुलिस प्रशासन के द्वारा विशेष वाहन से उनके पैतृक आवास बक्सर के लिए रवाना कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










